शनिवार, 31 मई 2025

अम्बेडकरनगर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलालपुर में एमएलसी का किया भव्य स्वागत।||Ambedkar Nagar : BJP workers gave a grand welcome to MLC in Jalalpur.||

शेयर करें:
अम्बेडकर नगर : 
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलालपुर में एमएलसी का किया भव्य स्वागत।।
।।ए के चतुर्वेदी ।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर के जलालपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने  आए विधान परिषद सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री (पिछड़ा मोर्चा) रामचंद्र सिंह प्रधान को पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। नगर मंत्री अमित गुप्ता के निवास पर उन्हें पटका पहनाकर व पुष्पवर्षा के साथ सम्मानित किया गया। व्यापारियों और पार्टी जनों ने जय श्री राम के जयघोषों के बीच उनका अभिनंदन किया। रामचंद्र सिंह प्रधान ने भाजपा शक्ति केंद्र संयोजक मनीष सोनी के आवास पर जाकर उनकी तबीयत का हाल जाना, जिन्हें हाल ही में चोट लगी थी। उन्होंने बताया कि हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं, इन्हीं के बल पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। इस मौके पर पिछड़ा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न सोनी ,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,नगर महामंत्री विकाश निषाद,भाजपा नेता प्रहलाद शर्मा,रविंद्र भारती,शुभम पांडे, व्यापारी आदित्य गोयल,सीताराम अग्रहरि समेत मौजूद रहे।उन्होंने सभी का आभार जताते हुए कहा,"आप सभी के आत्मीय स्वागत-अभिनंदन हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया।
-