अम्बेडकरनगर :
अहिल्या बाई होलकर न्यायप्रिय और धर्मपरायण शासिका थी: मनोज गौतम।।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद में होलकर वंश की महारानी अहिल्या बाई होलकर न्याय की मिशाल थी उन्होंने न्याय के लिए खुद के बेटे को मौत की सजा सुनाई उक्त बातें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज गौतम ने कही।
उन्होंने कहा अहिल्या बाई होलकर प्रजा को अपने बेटे से ज्यादा प्यार था इसीलिए लोग उन्हे लोकमाता कहते थे।
संगठन सृजन अभियान के सह कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय ने कहा अहिल्याबाई होलकर का जीवन सादगीपूर्ण, धर्म संस्कृति और राष्ट्र के लिए समर्पित था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा अहिल्या बाई होलकर ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अस्त्र-शस्त्र की शिक्षा दी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नि सचिव मो अनीश खान, पूर्व ज़िला अध्यक्ष राम कुमार पाल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अमित जायसवाल, सुखीलाल वर्मा, दिवाकर पाण्डेय, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, उदयभान मिश्र "राजबहादुर", अमित कुमार यादव "संजय" ने कहा उन्होंने महिलाओं को शिक्षा और सम्पत्ति का अधिकार दिया।
कांग्रेस मीडिया इंचार्ज अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू" ने बताया आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर धर्मपरायणता से परिपूर्ण अहिल्या बाई होलकर की ३०० वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप रूप में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नि महासचिव मनोज गौतम और वशिष्ठ अतिथि के रूप में संगठन सृजन अभियान के सह कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव और संचालन गुलाम रसूल "छोटू" ने किया।कार्यक्रम के उपरांत जनपद के शुक्लपट्टी ग्राम सभा निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता विद्याधर शुक्ल एडवोकेट के निधन पर शोक सभा की गयी। और दो मिनट का मौन रखकर भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उनकी अंतिम संस्कार में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मो अनीश खान, संगठन सृजन अभियान के सह कोआर्डिनेटर विजय पाण्डेय, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, तौसीफ अहमद, मो सोयेब अनीश खान, समेत जनपद के अनेक कांग्रेसजन श्रवणक्षेत्र धाट पर शामिल हुए।