लखनऊ :
कांग्रेस की संगठन सृजन कार्यशाला-2 हुई आयोजित।
दो टूक : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को संगठन सृजन कार्यशाला-2 आयोजित हुई। 17 मई को हुए संगठन सृजन कार्यशाला में जो समन्वयक और जिला/शहर अध्यक्ष गण किन्हीं कारणों वश सम्मिलित नहीं हो पाए थे उन्हीं के लिए आज संगठन सृजन कार्यशाला-2 का आयोजन किया गया।
कार्यशाला को मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी ने सम्बोधित किया। कार्यशाला में पूर्व विधायक सोहिल अख्तर अंसारी एवं राजकुमार रावत जी भी शामिल रहे। कार्यशाला का संचालन उत्तर प्रदेश कांग्रेस वॉर रूम प्रभारी संजय दीक्षित जी ने किया।
विस्तार:
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जननायक राहुल गांधी ने 2025 को संगठन सृजन का वर्ष घोषित किया है। हमें पूरे जज्बे, लगन और मेहनत से संगठन का सृजन करना है और कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि हमने समन्वयकों में बहुत सारे वरिष्ठ कांग्रेसजनों को भी शामिल किया है ताकि संगठन सृजन में उनके अनुभवों का लाभ लिया जा सके।

श्री राय ने मौजूद कांग्रेसजनों से कहा कि इस पुनीत अभियान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कीजिए ताकि हम एक बेहतर और मजबूत संगठन का निर्माण कर सके। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है, पार्टी ने आप सभी पर विश्वास किया है तो अपने-अपने क्षेत्रों जाकर प्रवास करिए और अपना कार्य पूरे समर्पण और ईमानदारी के साथ संपादित कीजिए।
श्री राय ने कहा कि आप सभी मिलकर बेहतर जमीनी और कर्मठ लोगों को लेकर संगठन का निर्माण कीजिए आने वाले पंचायत चुनाव में उसके सार्थक परिणाम आपके समक्ष होंगे। उन्होंने कहा कि समयबद्धता जरूरी है, दी हुई समय सीमा में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कीजिए। मुझे खुशी है कि 25 तारीख की पहली समय सीमा का पालन आप लोगों ने पूरी निष्ठा के साथ किया। अगला लक्ष्य 15 जून है जिसमें हमें ब्लाक अध्यक्ष एवं उनकी कमेटियाँ गठित करनी है।

अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राज्य कांग्रेस मुख्यालय और जिलों के मध्य समन्वय स्थापित करने के लिए एवं कार्य प्रगति जानने के लिए उ0प्र0 कांग्रेस वॉर रूम की तरफ से प्रत्येक जिले के नोडल अधिकारी बनाए गए हैं जो अपने-अपने सम्बन्धित जनपदों के जिला,शहर अध्यक्ष एवं जिला समन्वयकों से संपर्क बनाए रखेंगे।
कार्यशाला में मौजूद सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राय के समक्ष अपने अनुभवों को साझा किया और संगठन सृजन अभियान को और बेहतर बनाने के लिए कई सार्थक सुझाव भी दिए।