अम्बेडकर नगर:
समाज में बदलाव की वास्तुकार होती हैं महिलाएं : -गायत्री।।
जन विकास केंद्र ने जाफरगंज में आयोजित किया महिला सम्मेलन।
।। ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर मे अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जन विकास केंद्र भितरीडीह ने सोमवार को एक दिवसीय महिला सम्मेलन का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय जाफरगंज में किया। इसमें अकबरपुर विकास खण्ड के न्याय पंचायत ताराखुर्द व चन्दनपुर के आठ ग्राम पंचायतों से कुल 200 से अधिक महिलाओं किशोरियों व छात्राओं ने भागीदारी की।
सम्मेलन का उद्घाटन बाल कल्याण समिति पास्को एक्ट की सपोर्ट पर्सन संतोष श्रीवास्तव, एनआर एलएम की अमरावती, समाज सेवक हितेन्द्र सिंह मुन्ना, स्नेहालय की शिखा, श्रम विभाग से अश्विनी, आली लखनऊ से अनुपम व मोनी, शिक्षिका इन्दुभामा, आशा, सुशीला एवं अगुवा लीडर आइशा ने संयुक्त रूप से किया। सचिव गायत्री ने कहा कि महिलाओं की हिम्मत और ताकत पीढ़ियों को प्रेरित करती है। महिलाएं बदलाव की वास्तुकार हैं। सपोर्ट पर्सन संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अपना आत्मविश्वास जगाने की जरूरत है। अमरावती शर्मा ने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं पर जागरूक किया।