ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : धिराजी देबी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का हुआ आयोजन।।Azamgarh : Free health checkup was organized by Dhiraj Devi Memorial Trust.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
आजमगढ़ : 
धिराजी देबी मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच का हुआ आयोजन।।
।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।। 
 दो टूक : आजमगढ़ जिले के  फूलपुर स्थिति कैफ़ी आज़मी रोड के पास धीराजी देवी  मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रविवार को  निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें  फिजिशियन विशेषज्ञ और पैथोलॉजी , कार्डियोलॉजिस्ट  के निपुण  कई चिकित्सक मौजूद रहे। 
 निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 40 लोगो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । शिविर में सिक्स लीड मोबाइल के माध्यम से ईसीजी , ब्लड शुगर लेवल,  हिमोग्लोबिन, बीपी, ऑक्सीजन लेबल, टेंप्रेचर, हाइट और शरीर के वजन की निःशुल्क जांच की गई। ट्रस्ट की संस्थापक डाक्टर श्रीमती चंद्रमुखी और प्रबंधक अरविंद सिंह  ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और संभावित बीमारियों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना है। यह शिविर अनवरत प्रत्येक रविवार को चलता रहेगा। शिविर का लाभ लेने वाले लोगों ने कहा कि कई रोगों के महंगे टेस्ट मुफ्त हुए हैं, बहुत बड़ी सुविधा मिली है। शालू यादव, अंजली, शुभम यादव, निखिल , यशवंत अवनीश, सुरेश आदि ने स्वास्थ्य परीक्षण में सहयोग किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें