अम्बेडकर नगर :
किछौछा दरगाह के पास महिला का सड़ा-गला मिला शव,नहीं हुई शिनाख्त।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकर नगर में थाना बसखारी इलाके के किछौछा दरगाह के पास एकअज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि महिला का शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार
बसखारी थाना इलाके के किछौछा दरगाह से कुछ दूर पर एक करीब 35 वर्षीय महिला का शव स्थानीय लोगों ने देखा। शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
*पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई*
बताया जाता है कि शव किसी जायरीन का हो सकता है, जो किछौछा दरगाह आई थी। शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। थाना प्रभारी बसखारी संत कुमार सिंह ने बताया कि शव पुराना है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
