ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ :PGI क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी हुई मौत,घर पर नही था कोई मौजूद।||Lucknow:A young man committed suicide by hanging himself in the PGI area, no one was present at home.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ :
PGI क्षेत्र में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी हुई मौत,घर पर नही था कोई मौजूद।
दो टूक: राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई  इलाके के लौंगा खेड़ा तेलीबाग में गुरुवार दोपहर बाद एक युवक ने अपने कमरे में पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। बड़े भाई की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है मृतक कोई सुसाइड नोट नही मिला है।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम बगईपुर थाना अछल्दा,जनपद औरैया निवासी कमलेश कुमार अपनी पत्नी पुष्पा देवी, और  बेटों महेन्द्र कुमार,दीपक उर्फ (दीपू)मृतक शिवपाल सिंह 23 वर्ष, के साथ लौंगा खेड़ा तेलीबाग पीजीआई लखनऊ में रहते है कमलेश कुमार परिवार के साथ गांव गए हुए है यहां पर मंझला बेटा दीपक उर्फ दीपू,और शिवपाल सिंह थे मृतक का भाई
दीपक ने बताया कि वह रियल एस्टेट की आलमबाग स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं गुरुवार को सुबह ड्यूटी पर चला था पेशे ट्रेनर भाई शिवपाल सिंह 23 वर्ष घर पर था दोपहर बाद जब शिवपाल सिंह को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया,तो वह लंच टाईम पर घर पहुंचा,देखा तो घर के दरवाजे खुले हुए थे,अंदर जाने पर पता चला कि शिवपाल ने अपने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। दीपक के शोर मचाने पर पड़ोसी जुट गए,पुलिस को घटना की सूचना दी।
बड़े भाई ने बताया कि मृतक का विवाह नहीं हुआ था।
◆ कूलर पर रखा था चस्मा - 
पुलिस के मुताबिक अन्दर जाने पर देखा तो मृतक का चस्मा कूलर पर रखा था, और फोन बेड पर पड़ा था ऐसा लग रहा था किसी बात करने के बाद फांसी लगाया है।
कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक के दोनों मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है।
◆पीजीआई इन्स्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मृतक का फोन कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की जाएगी,जिससे फांसी लगाने के कारणों का पता चल सके।
परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें