ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- इटियाथोक ब्लाक परिसर के राजकीय बीज गोदाम में धान व उर्द के बीज अनुदान पर उपलब्ध

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
दो टूक, गोण्डा- ब्लाक परिसर इटियाथोक मे स्थित राजकीय बीज गोदाम में खरीफ सीजन के लिए धान और उर्द के उत्तम प्रजाति के बीज इन दिनों अनुदान पर उपलब्ध हैँ। क्षेत्र के किसान भाई पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर इन्हे खरीद सकते हैँ। गोदाम प्रभारी मजहर हुसैन ने बताया की यहां पर पंजीकृत किसानों को 30 से 50 प्रतिशत अनुदान पर दोनों बीज नियमानुसार मिलेगा। उन्होंने बताया की उर्द का बीज पीयू 08 प्रति किलोग्राम करीब 138 रूपये मे है। धान की प्रजातियों में शंकर धान यूएस 382, सरजू 52, एनडीआर 2065, सीओ 51 मौजूद है। साथ ही जल भराव क्षेत्र में अधिक उत्पादन देने वाला धान एनडीआर 9930111 भी उपलब्ध है। गोदाम प्रभारी ने बताया की उपरोक्त सभी धान बीज प्रति किलोग्राम करीब 44 रूपये मे मिलेंगे। उन्होंने बताया की गोदाम पर शंकर धान 6444 गोल्ड का बीज भी जल्द आने की उम्मीद है, जिसकी मांग लगातार की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें