ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गोण्डा- अयोध्या में होने वाली मंडलीय खरीफ गोष्ठी को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारी की समीक्षा, दिए निर्देश

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
दो टूक, गोण्डा- देवीपाटन मंडल के मण्डलायुक्त ने अयोध्या में होने वाली मंडलीय खरीफ गोष्ठी को लेकर मंडल के सभी कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन, विद्युत, सिंचाई विभाग मत्स्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियो के साथ मण्डलायुक्त सभागार में बैठक की। बैठक में सभी अधिकारियों के साथ खरीफ गोष्ठी की तैयारी की समीक्षा की गई। बैठक में कृषि से संबंधित समस्याओं एवं सुझाव पर चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को कृषि से संबंधित समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी अधिकारियों से बारी-बारी से खरीफ गोष्ठी को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी ली। कहा की सभी संबंधित अधिकारी गोष्ठी में समय से पहुंचे।

कहा की मंडलीय खरीफ गोष्ठी आगामी 26 जून को 10.30 बजे कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अयोध्या (फैजाबाद) में आयोजित होगी।
मण्डलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने बताया कि खरीफ उत्पादकता गोष्ठी-2024 में विभागों द्वारा अपने- अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मण्डलायुक्त ने कृषकों से भी अनुरोध किया है कि गोष्ठी में प्रतिभाग जरूर करें ताकि नवीन जानकारियां एवं वैज्ञानिकों द्वारा बताई जा रही नई-नई तकनीकों को खेती किसानी में आत्मसात कर कृषि को और लाभदायक बनाया जा सके।

गोष्ठी में कृषि प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से नई तकनीकी व नए उपकरण संबंधित जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। इन नई-नई तकनीक के द्वारा किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं सरकार द्वारा किसानों के आय बढ़ाने के लगातार प्रयास किया जा रहे हैं अतः अयोध्या में होने वाली गोष्ठी मैं प्रतिभाग कर अपनी आमदनी को बढ़ाने के विषय में जानकारी जरूर प्राप्त करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें