ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : ट्रांसफार्मर में आयी टेक्निकल खराबी :तीन दर्जन गॉवों की बिजली ब्यवस्था हुई धराशायी।||Azamgarh: Technical fault in transformer: Electricity supply of three dozen villages collapsed.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
आजमगढ़ : 
ट्रांसफार्मर में आयी टेक्निकल खराबी :तीन दर्जन गॉवों की बिजली ब्यवस्था हुई धराशायी।
सिद्धेश्वर पाण्डेय।
दो टूक : आजमगढ़ जिले के फूलपुर उपकेंद्र पर लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से अम्बारी और ओरिल बाजार सहित 35  गांवो की विद्युत व्यवस्था धराशायी हो गयी । जिससे भीषण गर्मी से लोग विजली पानी के लिए परेशान हो गए हैं । 
सोमवार की रात से ही विभाग के इंजीनियर ट्रांसफार्मर की मरम्मत में लगे रहे। मंगलवार को 4 बजे के  बाद तक इंजीनियरों को सफलता नहीं मिल सकी थी। हजारों उपभोक्ता विद्युत आपूर्ति के इंतजार में रहे।
फूलपुर स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के एक नम्बर ट्रांसफार्मर से अम्बारी, नार्थ ईस्ट सहित लगभग 35 गांव में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इसके लिए 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है ।  सोमवार की रात में ट्रांसफार्मर भीषण गर्मी और अधिक लोड नहीं सह सका और खराब हो गया। जिससे एकाएक विद्युत व्यवस्था धराशायी हो गयी । अम्बारी और ओरिल बाजार सहित दर्जनों गांव के लोग विजली और पानी के लिए परेशान हैं ।
 रात से ही जेइ, एक्सइएन की निगरानी में मरम्मत का कार्य चल रहा है। जनपद मुख्यालय से टेक्निकल टीम भी पहुँची। सोमवार की रात रात 11बजे से आयी खराबी मंगलवार तक ठीक नहीं हो सकी । 
जेई मनीष कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में टेक्निकल कमी आयी है। टेक्निकल टीम त्रुटि की जांच कर रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें