उन्नाव :
अवैध गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार,भेजा गया जेल।।
दो टूक : उन्नाव जनपद के थाना हसनगंज पुलिस टीम ने क्षेत्र चेंकिग के दौरान एक युवक को 600 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया।।
विस्तार:
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना हसनगंज के इस्पेक्टर चन्द्र कान्त मिश्र व उ0नि0 धर्मवीर सिंह मय हमराह पुलिस बल द्वारा ग्राम फिरोजपुर जसमड़ा की तरफ से आने वाले रोड से अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र होरीलाल नि0ग्राम फिरोजपुर जसमड़ा थाना हसनगंज,उन्नाव उम्र करीब 42 वर्ष को 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-101/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार युवक का नाम मनोज कुमार निवासी ग्राम फिरोजपुर जसमड़ा थाना हसनगंज,उन्नाव का रहने वाला है। जिसके विरुद्घ विधिक कार्रवाई की जा रही है।