गुरुवार, 4 अप्रैल 2024

उन्नाव : पुलिस टीम ने दहेज हत्या के दो आरोपी पतियों को गिरफ्तार भेजा जेल।।||Unnao: The police team arrested two husbands accused of dowry murder and sent them to jail.||

शेयर करें:
उन्नाव : 
पुलिस टीम ने दहेज हत्या के दो आरोपी पतियों को गिरफ्तार भेजा जेल।।
दो टूक :उन्नाव जनपद के थाना पुरवा और थाना हसनगंज मे दर्ज दहेज हत्या मामले मे फरार चले रहे दो आरोपी पतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के क्रम में जनपद के थाना पुरवा पुलिस टीम एवं थाना हसनगंज पुलिस टीम दहेज हत्या मामले मे फरार चल रहे दो पतियों को गुरुवार को गिरफ्तार करने मे सफल रही।
बताते चले--
 दिनाँक 01.04.2024 को अकबर अली पुत्र महबूब अली निवासी सिंघौर सिमरी थाना खीरो जनपद रायबरेली की तहरीर पर थाना पुरवा पर पर मु0अ0सं0 60/2024 धारा 498A/304B भादवि एवं 3/4 D.P ACT बनाम इसरार अली समेत 05 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।
जिसमें  उ0नि0 फूलचन्द्र सरोज मय हमराह पुलिस बल द्वारा आरोपी पति इसरार पुत्र जुम्मन अली उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम भाटमऊ थाना पुरवा उन्नाव को ग्राम भाटमऊ से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। तथा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
■ बीते बुधवार को पीडित रामकिशोर निवासी बाल गोविंद खेड़ा मजरा रामपुर अखोली थाना हसनगंज जनपद उन्नाव की तहरीर पर थाना हसनगंज पर पर मु0अ0सं0 82/2024 धारा 498A/304B भादवि एवं 3/4 D.P ACT बनाम रोहित समेत 06 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया गया था। दिनाँक 04.04.2024 को प्र0नि0  चन्द्रकांत मिश्र मय हमराह पुलिस बल द्वारा मुकदमा का आरोपी पति रोहित पुत्र राजकुमार उर्फ टेनी निवासी मेंहदीखेड़ा थाना हसनगंज उन्नाव को गिरफ्तार किया गया तथा विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।।