मंगलवार, 30 अप्रैल 2024

मऊ :कार्यकर्ताओं की हर समस्या का समाधान होगा: ओ पी राजभर।||Mau:Every problem of the workers will be solved: OP Rajbhar.||

शेयर करें:
मऊ :
कार्यकर्ताओं की हर समस्या का समाधान होगा: ओ पी राजभर।
देवेंद्र  कुशवाहा।
दो टूक : मऊ जनपद के नगर पंचायत मधुबन में सुभासपा और भाजपा के बूथ अध्यक्षों की बैठक में सुभासपा अध्यक्ष प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि चुनाव बाद कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एक नंबर दिया जाएगा। कोई भी दिक्कत होने पर कार्यकर्ता उस  पर फोन करेंगे तो लखनऊ से उसका समाधान कराया जाएगा। थानों पर न्याय मिलेगा, थानेदार कार्यकर्ताओं को जरूर सुनेंगे। 
सोमवार को मधुबन के भैरोपुर मोड़ पर आयोजित इस बैठक में राजभर ने अपने विभागों का उल्लेख भी किया। बताया कि जो विभाग उनके पास हैं उससे किस स्तर तक विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि घोसी में एनडीए का चुनाव निशान छड़ी है एक एक मतदाता को चुनाव निशान बताएं और उन्हें मतदान के दिन बूथ पर पहुंचने के लिए प्रेरित करें। घोसी से एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर ने कहा कि बहुत ही सोचने समझने के बाद एनडीए नेतृत्व ने मुझे आप लोगों के बीच भेजा है।  इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नुपुर अग्रवाल, विधायक मधुन राम विलास चौहान, पूर्व विधायक उमेश चंद्र पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, संतोष पाण्डेय, गणेश सिंह, अरुण राजभर, फागू सिंह, शुभम सिंह, मुन्ना दूबे आदि उपस्थित थे।