रविवार, 14 अप्रैल 2024

लखनऊ:थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने स्मैकिए को किया गिरफ्तार।||Lucknow:The Gomtinagar Extension police station arrested Smakee.||

शेयर करें:
लखनऊ:
थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने स्मैकिए को किया गिरफ्तार।
दो टूक: राजधानी लखनऊ के थाना गोमतीनगर विस्तार पुलिस टीम ने थाना स्थानीय क्षेत्र ककरहा का पुरवा मोड़ से स्मैकिए को गिरफ्तार कर उसके पास सेऔ 40 पुड़िया (28.300 ग्राम मय कागज पुड़िया केवल स्मैक का अनुमानित वजन लगभग 09 ग्राम) अवैध स्मैक मय 210/- रूपये के साथ गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा० न्यायालय भेजा दिया है।
विस्तार:
 पुलिस के मुताबिक मुखबिर खास की सूचना पर ककरहा का पुरवा मोड़ गोमतीनगर विस्तार लखनऊ से एक स्मैकिए को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है जिसका नाम अनिल कुमार यादव निवासी ककरहा का पुरवा बाघामऊ थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊका रहने वाला है जो कि स्मैक पीने का आदी है और स्मैक बेचता भी है, जिसके पास से 40 पुड़िया स्मैक बरामद हुई है
थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 71/2024 धारा 8/21 N.D.P.S. Act. बनाम अनिल कुमार यादव
उपरोक्त पंजीकृत किया गया। 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में 
उप निरीक्षक अनमोल कुमार  उप निरीक्षक हेमन्त कश्यप,हेड कांस्टेबल संजय कुमार,  हेड कांस्टेबल सुमित कुमार, गुलाब,  गुरूचन्द थाना गोमतीनगर विस्तार लखनऊ शामिल रहे।