ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ :पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति की पीट पीटकर की थी हत्या हुई गिरफ्तार ।Azamgarh:The wife along with her brother had beaten her husband to death and has been arrested.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
आजमगढ़ :
पत्नी ने भाई के साथ मिलकर पति की पीट पीटकर की थी हत्या हुई गिरफ्तार ।
■ शव शिनाख्त के बाद पुलिस ने छानबीन की तेज घटना का हुआ खुलासा।
सिद्धेश्वर पाण्डेय।
दो टूक: आजमगढ़ जनपद के थाना पवई पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र करौजा गॉव के कुऐं मे मिले युवक के शव के मामले मे शव की शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम के बाद पुलिस टीम ने छानबीन के दौरान मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। अवैध संबंधों की शक में पत्नी ने डंडे से मारकर पति की हत्या कर शव कुऐं मे फेक दिया था। 
विस्तार: 
पुलिस के मुताबिक थाना पवई क्षेत्र करौजा गॉव के बाहर कुऐं मे मिले युवक के शव की शिनाख्त सच्चिदानन्द यादव पुत्र स्व0 धनपति यादव निवासी रानीपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ ने अपने बेटे पवन यादव उर्फ मोनू के रुप में किया। अगले दिन  सच्चिदानन्द यादव द्वारा पवई थाने पर तहरीर दिया कि उसके पुत्र पवन यादव उर्फ मोनू ने करीब 7- 8 वर्ष पूर्व पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश यादव उर्फ राधे निवासी ग्राम करौजा थाना पवई के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों किराये के मकान में साथ रहते थे। विगत कुछ दिनो से दोनो के मध्य वाद-विवाद हुआ था और उसकी पत्नी पूजा ने कहा कि मै तुमको ठिकाने लगवा दूंगी। उक्त तहरीर के आधार पर अंगद यादव पुत्र जयप्रकाश यादव, जयप्रकाश उर्फ राधे पुत्र स्व0 सुमेर यादव एवं पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश निवासी ग्राम करौजा थाना पवई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
सोमवार को थानाध्यक्ष पवई अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश यादव  को करौजा पुलिया से समय करीब 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उसकी  निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त एक डण्डा व घटना के समय अभियुक्ता द्वारा पहने हुये गाउन को बरामद कर गिरफ्तार किया गया। महिला आरोपी का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 
पुलिस पूछताछ मे आरोपी पूजा ने बताया कि उसने मृतक पवन यादव के साथ वर्ष 2019 मे  प्रेम विवाह किया था। दोनो से एक वर्ष का एक बेटा है। इसी बीच पवन किसी अन्य लड़की से बात करने लगा। जिसे लेकर दोनो में विवाद हो गया और जनवरी मे मायके चली गयी और वही रहने लगी। लगातार मायके रहने के कारण मृतक पवन को महिला पर संदेह हुआ कि वह किसी अन्य लड़के से बात करती है। विगत 21 अप्रैल की रात्रि में पवन कुमार यादव ऊर्फ मोनू उसके घर करौजा पहुच गए और उसने मुझको फोन से बात करते देखा और फोन छीन कर गाली गलौज करने लगा। भाई ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया तथा वह मुझे  छोड़कर उसके भाई को घसीट कर खडन्जे की तरफ ले जाने लगा तब तक पीछे से मैंने डण्डा लेकर उसके सिर पर डण्डे से प्रहार किया जिससे वह लड़खड़ा कर गिर गया। पूजा अपने पति को दबाये रखा और उसके भाई अंगद ने डण्डे से कई डण्डे उसके सिर व शरीर पर मारा जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी और शव को गॉव के बाहर कुए में फेंक दिया और ऊपर से गेहूँ का डण्ठल फेंक दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें