ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

अम्बेडकरनगर:अमरूद के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।||Ambedkar Nagar:The body of a youth was found hanging from a guava tree.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
अम्बेडकरनगर:
अमरूद के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में  मंगलवार को एक युवक का शव अमरूद के पेड़ में लटकता शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जांच पड़ताल मे जुट गई।
विस्तार:
मिली जानकारी के अनुसार जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गयासपुर गांव में एक युवक का शव गांव के किनारे अमरूद के पेड़ से लटकता हुआ मिला जिसे देख गांव में सनसनी फैल गई। गयासपुर निवासी निरहू (24) वर्ष सोमवार की सुबह घर से निकला था किन्तु देर शाम को घर वापस नहीं आया। शाम तक घर वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इसी बीच शौच के लिए जा रहे किसी ग्रामीण ने गांव के निकट अमरूद के पेड़ से निरहू का शव फंदे से लटकता देख उसके परिजनों को सूचना दी। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई और दर्जनों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। मामले की सूचना जलालपुर कोतवाली को दिए जाने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जलालपुर कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं फिर भी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें