मंगलवार, 10 नवंबर 2026

मऊ : मामूली विवादमे खूनी संघर्ष पिता-पुत्र समेत कई घायल,महिलाओं को भी नहीं बख्शा।।||Mau: A minor dispute resulted in a bloody clash; many, including a father and son, were injured; even women were not spared.||

शेयर करें:
मऊ : 
मामूली विवादमे खूनी संघर्ष पिता-पुत्र समेत कई घायल,महिलाओं को भी नहीं बख्शा।।
दो टूक :  मऊ जनपद के कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पारा, कुर्थीजाफरपुर में जातिसूचक शब्दों का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव में पार्टी कर रहे कुछ लोगों ने विरोध करने पर एक परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार पीडित सुहेलजीत पुत्र सुदर्शन ने कोपागंज थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि 9 नवंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे राहुल, राजा, राहुल पुत्र मिर्जा, नितेश, मोहन, आलोक पुत्र मिर्जा, संजय पुत्र प्रसाद, शैलेन्द्र उर्फ लाला, लक्ष्मण पुत्र कल्लू, अवधेश किशोरी, गोविंदा पुत्र शिवचर, नितिन पुत्र रामदरश तथा दरस एवं कन्हैया आदि लोग गांव में पार्टी कर रहे थे।
आरोप है कि इसी दौरान जब पीड़ित पक्ष वहां से गुजर रहा था तो पार्टी कर रहे लोगों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर सभी लोग एकजुट होकर मारपीट करने लगे। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित, उसके पिता और छोटे भाई पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
तहरीर के मुताबिक, हमले में पीड़ित के सिर पर चार जगह चोटें आईं और काफी अंदरूनी चोट लगी। उसके पिता का हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा उनके सिर पर भी गंभीर चोटें आईं। छोटे भाई के सिर पर भी चोट लगने से वह घायल हो गया। आरोप है कि परिवार की महिलाओं ने जब बीच-बचाव कर बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें भी गंभीर चोटें आईं।
पीड़ित ने बताया कि गांव के स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और मदद से किसी तरह परिवार के सदस्यों की जान बच सकी। आरोप है कि घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। इससे पूरा परिवार भयभीत है और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
पीड़ित ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
◆मारपीट का वीडियो वायरल --