शनिवार, 14 नवंबर 2026

मऊ : पूजन सामग्रियों पर महंगाई से छठ व्रतियों क छूटेे पसीने।।Mau: The high prices of puja materials are causing Chhath devotees to sweat.||

शेयर करें:
मऊ : 
पूजन सामग्रियों पर महंगाई से छठ व्रतियों के छूट पसीने।।
छठ पूजा पर बाजार में दिखें दुर्लभ फल।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ ।लोक आस्था के महापर्व को मनाने के लिए हर कोई अपने सामर्थ्य अनुसार तैयारियों में जुटा हुआ है। लेकिन छठ पूजा के लिए बाजार में बिकने वाले पूजन सामग्रियों पर महंगाई की काली छाया ने गरीब मध्यम वर्ग के लोगों के लिए पहाड़ साबित हो  रही है। फिर भी गरीब मध्यम वर्ग के लोग आस्था के इस पर्व को सामर्थ अनुसार खरीदारी करने में जुटे हैं। छठ पूजा के लिए अनेकों प्रकार की फलों की आवश्यकता होती है।इसको देखते हुए बाजार फलों की सैकड़ों दुकानें लगीं है। छठ पूजा पर दुकानों पर कुछ दुर्लभ फल भी देखने को मिल रहें हैं। लेकिन इन फलों के भाव सुनकर छठ व्रतियों के पसीने छूट जा रहें हैं। दुुुकानदारों का कहना है पिछले वर्ष छठ पूजा के दौरान इस वर्ष फलों के दामों में वृद्धि हुई है।  
◆त्योहारों में पूजन सामग्रियों के जाने दाम -
सूप - 100-150 रुपये।
दौरा - 150 - 200रुपये।
सेब - 100 -120 रुपये किलो।
अमरूद - 50 रुपये।
शरीफा - 80-100 रुपये किलो।
अनार - 90-130 रुपये किलो।
संतरा   70-90 रुपये किलो।
शकरकंद  50-60 रुपये किलो।
नारियल - 40-50रुपये प्रति नारियल।
सुथनी - 50 -60 रुपये किलो।
सिंघाड़ा - 30-40 रुपये किलो।
अन्नास - 40-50 रुपये प्रति पीस।
गन्ना एक पीस 20-30 रूूपये ।
 सूप 150-200 रूपए
दौरा 150-200 रूपए