लखनऊ :
पुरानी रंजिश में पड़ोसी ने बुजुर्ग पर रॉड से किया जानलेवा हमला,हुए लहूलुहान।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। तेलीबाग के लौंगा खेड़ा में घर की दीवार पर पुताई कर रहे बुजुर्ग पर रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया। पीड़ित ने उमेश यादव पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र लौंगा खेड़ा खरिका तेलीबाग निवासी वरिष्ठ नागरिक हीरा लाल तिवारी ने थाने मे तहरीर देते हुए बताया कि मंगलवार तीन नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे अपने घर की दीवार पर हल्की फुल्की पुताई कर रहे थे। इसी दौरान आरोपित उमेश यादव वहां आ पहुंचा और बिना बात के अनावश्यक गाली-गलौज करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर उमेश ने रॉड से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए।
●पुरानी रंजिश का लेकर पड़ोसी रखता है रंजिश।।
पीडित सीनियर सिटीजन का आरोप है कि इससे पहले भी विपक्षी पक्ष ने परिवार के साथ मारपीट कर चुका है, जिस पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमा वापस लेने का आए दिन दबाव बना रहा था मना करने पर इसी मौका पाकर दोबारा जानलेवा हमला किया है
घटना के बाद पीड़ित ने तेलीबाग पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उमेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
●पीजीआई इस्पेक्टर ने बताया कि पीडित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
