मंगलवार, 10 नवंबर 2026

लखनऊ : महानगर में मासूम बच्ची से गंदी हरकत करने का युवक पर आरोप,रिपोर्ट दर्ज।।||Lucknow: A young man has been accused of sexually assaulting an innocent girl in the city; a report has been filed.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
महानगर में मासूम बच्ची से गंदी हरकत करने का युवक पर आरोप,रिपोर्ट दर्ज।।
दो टूक : क्षराजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित निशातगंज में करीब 7-8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न और छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिजनों को रो-रोकर आपबीती सुनाई। बच्ची ने मोहल्ले के ही एक अधेड़ व्यक्ति पर उसके प्राइवेट पार्ट को छूने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी पहले भी दो बार उसके साथ ऐसी हरकत कर चुका है।
विस्तार : 
पुलिस शिकायत के अनुसार मासूम बच्ची रोते हुए घर पहुचकर पूरी घटना बताई तो परिवार के लोग सकते में आ गए। बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ दो बार पहले भी गलत हरकत की थी और तीसरी बार फिर ऐसी घटना को अंजाम दिया।
हल्ले में जानकारी जुटाने पर आरोपी के खिलाफ अन्य बच्चियों के साथ भी इस तरह की हरकतें करने की बातें सामने आई हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने थाना महानगर में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मंगलवार 10 अक्टूबर को पॉक्सो एक्ट समेत अन्य सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई मे जुटी हुई है।