सोमवार, 2 नवंबर 2026

मऊ :निजीकरण के विरोध में IDBI बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल, मऊ में किया प्रदर्शन।।||Mau:IDBI Bank employees staged a two-day strike in Mau to protest against privatization.||

शेयर करें:
मऊ :
निजीकरण के विरोध में IDBI बैंक कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल, मऊ में किया प्रदर्शन।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : सरकार के फैसले के खिलाफ कर्मचारियों ने जताई नाराजगी, निजीकरण से हजारों नौकरियों पर संकट आने की आशंका।।
विस्तार :
मऊ मे IDBI बैंक के निजीकरण के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। मऊ के बलिपुरा मोहल्ले में आर्य समाज मंदिर के सामने स्थित बैंक शाखा पर कर्मचारियों ने एकजुट होकर सरकार की निजीकरण नीति के खिलाफ आवाज बुलंद की।
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के फैसले पर नाराजगी जताते हुए इसे बैंकिंग क्षेत्र और कर्मचारियों के भविष्य के लिए चिंताजनक बताया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना था कि बैंक के निजीकरण से न केवल कर्मचारियों की नौकरी और भविष्य की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है, बल्कि बैंकिंग सेवाओं और आम ग्राहकों के हितों पर भी प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।
कर्मचारियों ने चिंता जताई कि निजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ने से हजारों कर्मचारियों की नौकरियों पर संकट खड़ा हो सकता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की देश की आर्थिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में बैंकों के हितों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर निजीकरण के फैसले का विरोध किया और सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। दो दिवसीय हड़ताल के माध्यम से कर्मचारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि वे निजीकरण के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे।