ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र बदले!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सात सहायक पुलिस आयुक्तों के कार्यक्षेत्र बदले!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए सात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार अधिकारियों को नोएडा, सेंट्रल नोएडा, ग्रेटर नोएडा और महिला सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत सहायक पुलिस आयुक्त-1 ग्रेटर नोएडा में तैनात संचित शर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त-2 सेंट्रल नोएडा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, डॉ. रवि शंकर, जो वर्तमान में सहायक पुलिस आयुक्त-3 ग्रेटर नोएडा के पद पर तैनात थे, उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त-1 नोएडा बनाया गया है।

इसी क्रम में सिद्धार्थ गौतम को सहायक पुलिस आयुक्त-1 सेंट्रल नोएडा, कमलेश कान्त को सहायक पुलिस आयुक्त-3 सेंट्रल नोएडा, अनुराग कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त-1 ग्रेटर नोएडा तथा शिव नारायण वैश्य को सहायक पुलिस आयुक्त-3 ग्रेटर नोएडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सहायक पुलिस आयुक्त दीपांशी राठौर को सहायक पुलिस आयुक्त, महिला सुरक्षा के पद पर तैनात किया गया है।

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को दृष्टिगत रखते हुए किए गए हैं। माना जा रहा है कि इस फेरबदल के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर रहेगा।

पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव के बाद अब सभी अधिकारियों को अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालनी होगी।।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें