मंगलवार, 3 नवंबर 2026

गोण्डा- हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आलाकत्ल डण्डा बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना परसपुर पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए आलाकत्ल डण्डा को बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2-11-2026 को थाना परसपुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 413/2026 धारा 191(2), 103(1), 190, 191(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त आलोक सिंह उर्फ आकाश सिंह पुत्र फैसल सिंह निवासी ग्राम रेक्सडिया सरपंचपुरवा, थाना परसपुर को गोण्डा कचेहरी गेट के पास गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के निशानदेही पर 1 अदद आलाकत्ल डण्डा भी बरामद किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
वादी विनोद कुमार साहनी पुत्र अतारू लाल निवासी ग्राम रेक्सडिया, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना परसपुर पर तहरीर दी गई कि 9.9.2026 की रात्रि में वह अपनी बर्तन की दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। रास्ते में विपक्षीगण द्वारा उन्हें रोककर धारदार हथियार एवं भाले आदि से हमला कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को बेहतर उपचार हेतु केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मिली तहरीर के आधार पर थाना परसपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 413/2026 धारा 191(2), 103(1), 190, 191(3) बीएनएस, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।