शनिवार, 14 नवंबर 2026

अम्बेडकरनगर :बाल दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।।||Ambedkar Nagar:On Children's Day, meritorious students were honored with prizes.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
बाल दिवस पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित।।
।।ए के चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर, 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर कम्पोजिट विद्यालय हैदराबाद, जलालपुर परिसर में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय में शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी, शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना ही बाल दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं बच्चों के प्रति उनके स्नेह और विचारों पर प्रकाश डाला।

अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन मिठाई वितरण के साथ हुआ। इस दौरान ब्लॉक के एआरपी अनुपम चतुर्वेदी, मनीष उपाध्याय विद्यालय के प्रधानाध्यापक संतोष सिंह, रामनवल चौधरी, शिक्षक श्याम चौहान, मोहम्मद अहमद, प्रदीप, हस्सान कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।