रविवार, 15 नवंबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-96 में अवैध शराब की बिक्री का भंडाफोड़, 105 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-96 में अवैध शराब की बिक्री का भंडाफोड़, 105 पव्वों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। शहर में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सेक्टर-39 पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 105 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को थाना सेक्टर-39 पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार गौतम को मायानगर, सेक्टर-96 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 105 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार गौतम पुत्र नेतराम सिंह, निवासी सदरपुर, सेक्टर-45 नोएडा, उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-39 में मु0अ0सं0 580/26 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।।