सोमवार, 2 नवंबर 2026

लखनऊ : दहेज में 20 लाख रुपये की मांग, पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला।||Lucknow:  Demanding Rs 20 lakh as dowry, the husband beat up the married woman and threw her out of the house.||

शेयर करें:
लखनऊ :  
दहेज में 20 लाख रुपये की मांग, पति ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने पति पर 20 लाख रुपये की मांग को लेकर आए दिन गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
◆विस्तार : 
पीड़िता शांति देवी पुत्री स्वर्गीय हीरालाल निवासी मोहारी खुर्द के मुताबिक, उसकी शादी 22 फरवरी 2025 को प्रतापगढ़ निवासी राजेश कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार एक तोले की सोने की चेन और रेनॉल्ट काइगर कार (यूपी 32 क्यूडी 0112) समेत अन्य उपहार दिए थे।