गौतमबुद्धनगर: बीसी प्रधान बरौला की पहल लाई रंग, सेक्टर-18 के साई क्रिएशन्स विवाद का पंचायत में हुआ निपटारा, दुकानदार ने मांगी माफी!!
भाकियू लोकशक्ति के धरना-प्रदर्शन के बाद दुकानदार ने स्वीकार की गलती, उपभोक्ता को नई घड़ी देकर किया विवाद का सम्मानजनक समाधान
दो टूक//नोएडा। सेक्टर-18 स्थित साई क्रिएशन्स और एक उपभोक्ता के बीच घड़ी को लेकर चल रहा विवाद भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) की सक्रिय पहल और संगठन के संघर्ष के बाद आखिरकार समाप्त हो गया। संगठन की ओर से किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद आयोजित पंचायत में दुकानदार ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से खेद व्यक्त किया और उपभोक्ता को नई घड़ी बदलकर दी। इसके साथ ही दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से विवाद का सम्मानजनक समाधान हो गया।
भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के नेतृत्व में आयोजित धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता श्री चरण सिंह चौहान ने की, जबकि पंचायत का संचालन श्री ओमप्रकाश गुर्जर ने किया। पंचायत में दुकानदार स्वयं उपस्थित हुए और अपनी गलती स्वीकार करते हुए उपभोक्ता की शिकायत का समाधान किया।
इस पूरे मामले में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान बरौला की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उपभोक्ता की समस्या को गंभीरता से उठाया और न्याय दिलाने के लिए मजबूती से आवाज बुलंद की। उनके नेतृत्व में संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी उपभोक्ता के साथ अन्याय होने पर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति उसके अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव चौधरी बीसी प्रधान बरौला ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी दुकानदार या व्यापारी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि पीड़ित उपभोक्ता को न्याय दिलाना है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं के बीच आपसी विश्वास और सम्मान बना रहना बेहद जरूरी है। यदि किसी स्तर पर गलती होती है तो उसे स्वीकार कर उसका समाधान करना ही बेहतर रास्ता है।
उन्होंने कहा कि दुकानदार द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए उपभोक्ता को नई घड़ी देना और मामले का सम्मानजनक समाधान करना सराहनीय कदम है। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति हमेशा किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और आम जनता के हितों के लिए काम करती रही है। संगठन आगे भी किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ अन्याय होने पर उसकी आवाज बनकर खड़ा रहेगा।
दुकानदार द्वारा गलती स्वीकार कर नई घड़ी दिए जाने के बाद संगठन ने सुलह में सहयोग करने के लिए दुकानदार का धन्यवाद किया। इसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की गई।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष हरेन्द्र बैसोया, ओमदत्त चौहान, युवा अध्यक्ष राजकुमार मोनू, अरुण गौतम, सुनील बैसोया, महेश बैसोया, रोकी बैसोया, धर्मेन्द्र बैसोया, पम्मी गुर्जर, जोगेंद्र चपराना, प्रमोद प्रजापति, रामवीर तंवर, सोनू बंसल, संजीव चपराणा, अंकित अवाना, सौरव तंवर, अभिषेक अवाना, जीत सिंह, जितेंद्र बैसोया, लिलू चौहान, प्रवीन चौहान, निखिल बैसोया, अमरपाल बैसोया, सिंधू, धनंजय, कुलदीप, अरुण दादा, अरविंद जाटव, पुष्पेंद्र चौधरी, परमजीत तंवर सहित संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाकियू लोकशक्ति की इस पहल से न केवल उपभोक्ता को उसकी शिकायत का समाधान मिला, बल्कि आपसी बातचीत और संगठनात्मक प्रयासों से विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त करने की मिसाल भी पेश की गई।।
