शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

लखनऊ :PGI क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार; तीन फरार||Lucknow:Police raid a gambling den operating in the PGI area; nine arrested; three absconding.||

शेयर करें:
लखनऊ :
PGI क्षेत्र में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 9 गिरफ्तार; तीन फरार।
कार्रवाई में 2.66 लाख रुपये नकद और दो वाहन बरामद।
 दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के वृंदावन योजना सेक्टर-19 में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर नौ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 2,66,300 रुपये नकद, एक महिंद्रा एक्सयूवी और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तारी रात करीब 10 बजे की बताई गई है।
विस्तार :
पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक स्थानीय थाना क्षेत्र वृंदावन योजना सेक्टर-19 स्थित शशिकांत तिवारी के हाते में जुआ खेले जाने की सूचना पर पीजीआई पुलिस टीम के द्वारा की गई छापेमारी के दौरान नौ लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। 
गिरफ्तार आरोपियों में अमेठी निवासी मोहम्मद हसन (72), रायबरेली निवासी संजय मिश्रा (66), बाराबंकी निवासी अंशु सिंह (32), लखनऊ निवासी अजय कुमार रावत (34), आस मोहम्मद (23), अमेठी निवासी मोहम्मद शकील (47), लखनऊ निवासी महेंद्र यादव (45), अमेठी निवासी केदारनाथ (52) और मोतीलाल कौशल (56) शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 66 हजार 300 रुपये नकद, एक महिंद्रा एक्सयूवी और एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है।
वहीं, पुलिस की कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी फरार हो गए। उनकी पहचान भुल्लन तिवारी उर्फ शशिकांत निवासी सेक्टर-19, वृंदावन कॉलोनी, पीजीआई; प्रथमेश मिश्र निवासी हैदरगढ़, बाराबंकी और जितेंद्र निवासी कोरियानी, गोसाईगंज के रूप में हुई है।
पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।