मऊ :
लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी का भव्य स्वागत।।
●पासी-पासवान शौर्य यात्रा में उमड़े कार्यकर्ता।।
दो टूक : मऊ में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी के सोमवार को मऊ जनपद आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। पासी-पासवान शौर्य यात्रा के दौरान बलिया मोड़ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद यात्रा कोपागंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित मौर्या बस्ती पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस दौरान मऊ जनपद के जिलाध्यक्ष अमित मौर्य ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी को माला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण भी किया गया।
पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में कई सौ महिला एवं पुरुष शामिल हुए। जगह-जगह हुए स्वागत से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति अपना सम्मान व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।
पासी-पासवान शौर्य यात्रा के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की सहभागिता रही। प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया।
