बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

मऊ : कोपागंज पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा मे अवैध पटाखों की खेप की बरामद।||Mau: Kopaganj police conducted a raid and recovered a large quantity of illegal firecrackers.||

शेयर करें:
मऊ : 
कोपागंज पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा मे अवैध पटाखों की खेप की बरामद।
करीब 3.50 लाख रुपये के पटाखे मिले, एक व्यक्ति हिरासत में।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ मऊ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना कोपागंज पुलिस ने कस्बा इंदारा स्थित एक मकान की जांच के दौरान भारी मात्रा में पटाखों की खेप बरामद की है। बरामद पटाखों की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से पटाखा विक्रेता को हिरासत में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जनपद में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को रात करीब आठ बजे मुखबिर खास से सूचना मिली कि थाना कोपागंज क्षेत्र के कस्बा इंदारा स्थित एक मकान में अवैध रूप से पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री की जा रही है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोपागंज पुलिस टीम ने संबंधित मकान पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान वहां से लगभग 18 गत्तों और पांच बोरों में रखी पटाखों की सामग्री बरामद हुई। बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी गई है।
मौके से नंदन गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता, उम्र करीब 34 वर्ष, को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, बरामदगी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने आमजन से की अपील
मऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे पटाखों का अवैध भंडारण और बिक्री न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
◆ प्रतिबंधित पटाखों को लेकर क्षेत्राधिकारी की बाइट  -