मऊ :
शराब के नशे में हंगामा और मारपीट, आधा दर्जन गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना दक्षिण टोला थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शराब के नशे में हंगामा और मारपीट करने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय चालान कर दिया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक, दक्षिण टोला थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुहल्ला औरंगाबाद तथा ग्राम रैनी में शराब के नशे में उत्पात मचाने और आपस में मारपीट करने के आरोप में सात लोगों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलीप सोनकर पुत्र बाबूलाल सोनकर, रवीन्द्र सोनकर पुत्र रामप्रसाद सोनकर, आदित्य शेखर उर्फ साजन पुत्र दिनेश सोनकर, नितेश सोनकर उर्फ चुलबुली पुत्र महेश सोनकर, साहिल सोनकर पुत्र मुसाफिर सोनकर और गुलशन सोनकर पुत्र रामचन्द्र सोनकर के रूप में हुई है। ये सभी औरंगाबाद डिहवा, थाना दक्षिण टोला, जनपद मऊ के निवासी हैं। वहीं, सातवें आरोपी की पहचान पवन राजभर पुत्र संजय राजभर निवासी ग्राम रैनी, थाना दक्षिण टोला, मऊ के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी सातों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।
