सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

लखनऊ :बंथरा में ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर कीमती जेवररात व नकदी हुई चोरी।।Lucknow:Valuable jewelry and cash were stolen from a jewelry shop in Banthra after the shutter was broken open.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बंथरा में ज्वैलर्स की दुकान का शटर तोड़कर कीमती जेवररात व नकदी हुई चोरी।।
साप्ताहिक बंदी का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान को बनाया निशाना।
दो टूक : लखनऊ के बंथरा कस्बा कानपुर रोड हनुमान मंदिर के पास स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए बेखौफ चोरों शटर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नकदी चोरी कर ले गए। दुकान मालिक को घटना की जानकारी 11 अक्टूबर को मकान मालिक के फोन से हुई। पीड़ित की शिकायत पर थाना बंथरा पुलिस ने केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दे है।
विस्तार :
उन्नाव जनपद के सोहरामऊ क्षेत्र बेलौरा चौपाई गांव निवासी इनोद कुमार रावत की कानपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास बंथरा लखनऊ इनोद ज्वैलर्स के नाम से दुकान है।
इनोद कुमार रावत के मुताबिक वह 9 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन साप्ताहिक बंदी के चलते दुकान नहीं खोली। 11 अक्टूबर को मकान मालिक ने शटर खुला होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शटर का एक तरफ का लॉक टूटा मिला और दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित दुकानदार के अनुसार दुकान से पुराने खरीदे गए सोने के एक जोड़ी झुमके, रिपेयरिंग के लिए रखा करीब 10 ग्राम सोना, चांदी की पायल-बिछिया, गणेश-लक्ष्मी के सिक्के और करीब एक हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी की घटना 10 और 11 अक्टूबर की मध्यरात्रि के बीच होने की आशंका जताई गई है। पीड़ित ने डायल-112 पर सूचना देने के बाद थाना बंथरा में लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मिली तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।।