रविवार, 11 अक्टूबर 2026

लखनऊ :बुजुर्ग को पेंशन का भरोसा देकर खाते से लाखों की रकम किया पार।।Lucknow:Lakhs siphoned off from elderly person's account after promising them a pension.||

शेयर करें:
लखनऊ  :
बुजुर्ग को पेंशन का भरोसा देकर खाते से लाखों की रकम किया पार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र में रहने वाले एक सीनियर सिटीजन को निशाना बनाते हुए साइबर ठगों ने पेंशनर कार्ड के सत्यापन के नाम पर उनके बैंक खाते से 1,44,500 रुपये उड़ा दिए। ठगी की जानकारी होने पर पीडित ने साइबर सेल समेत पीजीआई थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र के सेक्टर 11 वृन्दावन योजना मे रहने वाले सीनियर सिटीजन सुशील पाण्डेय ने थाना पीजीआई मे तहरीर देते हुए बताया कि बीते 8/102026 को ब्यक्तिगत व्हाट्सएप पर अज्ञात नमबर से काल आयी कालर ने कॉल करने वाले ने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से उनका सीनियर सिटीजन पेंशनर कार्ड स्वीकृत हो गया है और इसके लिए सत्यापन कराना जरूरी है। अगले दिन दोबारा कॉल कर उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा की वृंदावन योजना शाखा के एटीएम पर पहुंचने को कहा गया।
पीड़ित के अनुसार, एटीएम पहुंचने के बाद कॉल करने वाले ने पहले नेट बैंकिंग बंद करने और फिर सत्यापन पूरा करने के लिए उसे दोबारा चालू करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीड़ित ने मोबाइल बैंकिंग को डीएक्टिवेट और फिर एक्टिवेट कर दिया। और खाते से एक लाख 44 हजार रुपए निकाल लिया।
फिलहाल पीजीआई पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुटी हुई है।