लखनऊ :
करवाचौथ बना जान का दुश्मन, पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना बिजनौर क्षेत्र के छुहारा खेड़ा गांव में रहने वाले दम्पति के बीच करवाचौथ का सामान लाने को लेकर विवाद हो गया और बौखलायी पत्नी ने सब्जी काटने वाले चाकू से पति पर ताबड़तोड़ हमला कर लहूलुहान कर दिया। परिजनों ने आनन फानन में घामल को अस्पताल पहुचाय जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत थाने लिखित शिकायत किया।
◆विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार बीते 28 अक्टूबर की रात थाना बिजनौर क्षेत्र छुहारा खेड़ा गांव में करवाचौथ की खरीदारी को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि गुस्से में पत्नी ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से पति के हाथ और गर्दन के नीचे वार कर उसे घायल कर दिया। घायल पति ने उपचार कराने के बाद बिजनौर थाने पहुंचकर पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
बिजनौर थाना क्षेत्र के छुहारा खेड़ा गांव निवासी सुभाष लोधी पिकअप चालक है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, 28 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे करवाचौथ का सामान लाने को लेकर उसका पत्नी शिवानी राजपूत से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी बीच आरोप है कि पत्नी ने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से सुभाष के हाथ और गर्दन के नीचे वार कर दिया। हमले में वह घायल हो गया।
घायल सुभाष ने पहले अपनी चोटों की मरहम-पट्टी कराई और फिर थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रविन्द्र कुमार को सौंपी गई है।
