बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

लखनऊ :फर्जी दस्तावेज से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार।।||Lucknow:Five people have been arrested for cyber fraud by opening bank accounts using fake documents.||

शेयर करें:
लखनऊ :
फर्जी दस्तावेज से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना
आशियाना पुलिस ने साइबर ठगी और फर्जी दस्तावेजों और दूसरे के आधार कार्ड से बैंक खाते खुलवाकर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपी को थाना क्षेत्र स्थित देवीखेड़ा मोड़ से गिरफ्तार किया है।
विस्तार :
आशियाना इस्पेक्टर गजेन्द्र राय ने बताया पकडे गए शातिरों ने पुलिस पूछताछ मे अपना परिचय श्रीकान्त वर्मा पुत्र गोमती प्रसाद वर्मा निवासी  पटेल नगर मनकापुर थाना मनकापुर गोण्डा व दूसरे ने परिचय आकाश मौर्या पुत्र अशोक मौर्या निवासी बबहान बाजार थाना गौर जनपद बस्ती और तीसरे ने परिचय आयूष प्रताप सिंह पुत्र चन्द्र प्रकाश सिंह निवासी  ग्राम सिकहरा, पोस्ट सावरपुर थाना खुडारी जनपद गोण्डा व चौथे ने रजनीश वर्मा उर्फ प्रभाकर पुत्र कनिक राम वर्मा उम्र निवासी  ग्राम बरगदवा दुआरा, रेहरा बाजार जिला बलरामपुर और पांचवे ने परिचय दीपक सिंह राठौर पुत्र राजेश सिंह राठौर  आराजी नम्बर 27 पूर्व नानकारी कल्याणपुर थाना कल्याणपुर कानपुर निवासी के रूप मे दिया है। जिनके पास से पुलिस को  7 मोबाइल फोन सहित 13 विभिन्न बैंको से सम्बन्धित एटीएम,एक कूटरचित आधार कार्ड,पास बुक,चेक बुक,सभासद ममता रावत की मोहर,8 प्रिन्ट आउट समेत 4450 रुपये नगद बरामद हुआ है।  पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र मे रहने वाले व्यक्ति की सूचना पर साईबर फ्राड से संबंधित गिरोह सक्रिय सदस्यों को बरामदगी के आधार पर कारवाई कर जेल भेज दिया गया है।