शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

लखनऊ :बुकिंग के बहाने कार लेकर ड्राइवर फरार,रचि चोरी की कहानी केस दर्ज।||Lucknow:Driver absconds with car on pretext of booking, case filed for theft.||

शेयर करें:
लखनऊ :
बुकिंग के बहाने कार लेकर ड्राइवर फरार,रचि चोरी की कहानी केस दर्ज।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में बुकिंग के बहाने कार लेकर निकला ड्राइवर संदिग्ध परिस्थितियों में वाहन समेत गायब हो गया। कार मालिक ने अपने ही ड्राइवर पर अमानत में खयानत कर गाड़ी गायब करने का आरोप लगाते हुए पीजीआई थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विस्तार :
थाना बंथरा क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी अर्पित गुप्ता के मुताबिक, उनके पास सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (UP32LQ5219) है, जिसे मोहम्मद कैफ पुत्र मोहम्मद फिरोज खान बुकिंग पर चलाता था। 26 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट पर मौजूद रहने के दौरान दोपहर करीब 12 बजे ड्राइवर कैफ एक युवक को लेकर पहुंचा और पीजीआई अस्पताल की बुकिंग होने की बात कहकर कार लेकर चला गया। कुछ देर के बाद कार चोरी होने की सूचना दी। मौके पर पहुचकर पूछताछ करने पर मामला संदिग्ध लगा । जिसकी लिखित शिकायत थाना पीजीआई में किया।
पीजीआई पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर चालक समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।