लखनऊ :
आधी रात कार चोरों का धावा,शीशा तोड़कर चोरी की कोशिश,पब्लिक ने घेरकर पकड़ा।।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई के तेलीबाग के नेपालगंज में सोमवार देर रात कार चोरी करने पहुंचे चोरों ने घर के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसे स्टार्ट करने का प्रयास किया। कार में लगे सुरक्षा उपकरण के कारण वाहन स्टार्ट नहीं हो सका और सायरन बजने लगा। आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए और चोरों को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। इस दौरान एक संदिग्ध तालाब में कूदकर भागने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया,सूचना पर पहुची पुलिस को सौप दिया। पीड़ित के मुताबिक, वारदात में दो लोग शामिल थे और दूसरा साथी कार के कागजात व अन्य सामान लेकर फरार हो गया है।
पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
विस्तार :
थाना पीजीआई क्षेत्र नेपालगंज तेलीबाग बाजार निवासी रवि सिंह का मुख्यमार्ग पर घर और दुकान है।
रवि सिंह ने बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच घर के बाहर खड़ी कार संख्या UP32JQ4659 को चोरों ने ड्राइवर साइड का शीशा तोड़कर कार स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा उपकरण के कारण उनका प्रयास विफल रहा। सायरन बजने पर पड़ोसी बच्चा प्रजापति, निशांत साहू, प्रशांत साहू और अनुराग साहू समेत सब लौग जग गए और मौके पर पहुंचे और चोर देखकर भागा और तालाब में कूद गया। बाद में उसे जुगल किशोर ज्वेलर्स के बगल वाली गली में घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। संदिग्ध ने अपना नाम-पता बताने के बजाय केवल बहराइच का निवासी होना बताया। मौके से मिला उसका मोबाइल पुलिस को सौंप दिया गया।
●इससे पहले भी वहीं नेपालगंज निवासी अफताब की कार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए घटना को एक माह बीत जाने के बावजूद पुलिस आज तक चोरो का सुराग लगाने मे नाकाम रही।
●थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र तेलीबाग से जनता एक युवक पकड़कर चोरी करने की कोशिश और कार मे तोड़फोड़ के आरोप में सौपा है मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
