लखनऊ :
बंथरा में मां कालिका देवी मंदिर से चांदी का छत्र हुआ चोरी,पुलिस जांच मे जुटी।
दो टटूक : लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐन स्थित प्राचीन मां कालिका देवी मंदिर में चोरों ने मंगलवार की रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर मंदिर में मां कालिका देवी की प्रतिमा के ऊपर लगा करीब आधा किलो वजनी चांदी का छत्र चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर मंदिर कमेटी के सदस्यों में चिंता व्याप्त हो गई।और घटना की स्थानीय पुलिस कोदी
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मां कालिका देवी बंथरा लखनऊ के मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष डॉ. सुंदरलाल ने बंथरा थाने में तहरीर देकर
उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार को मंदिर कमेटी के सदस्यों ने चोरी गए छत्र की काफी खोजबीन की और अपने स्तर से छानबीन भी की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरों की पहचान करने, उनकी गिरफ्तारी और चोरी गए चांदी के छत्र की बरामदगी के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को दी गई तहरीर में घटना मंगलवार की रात की बताई गई है।
