लखनऊ :
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण,कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज।
●दो टूक : शादी का झांसा देकर युवती का कई महीनों तक यौन शोषण करने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मामले में पीड़िता की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद नगराम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
लखनऊ के नगराम क्षेत्र के एक गांव की युवती ने सुखलालखेड़ा निवासी सूरज पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और कई महीनों तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी।
विस्तार : पीड़िता का आरोप है कि उसने मामले में थाने से लेकर उच्चाधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर नगराम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
