बुधवार, 21 अक्टूबर 2026

लखनऊ : राजधानी की सड़कों पर काल बने वाहन, मजदूर समेत तीन की मौत,दो घायल।।Lucknow: Vehicles became death traps on the capital's roads, killing three people, including a laborer, and injuring two.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
राजधानी की सड़कों पर काल बने वाहन, मजदूर समेत तीन की मौत,दो घायल।।
दुबग्गा ,पारा,काकोरी, में सड़क हादसों मे तीन परिवारो छाया मातम।
दो टूक : राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दुबग्गा क्षेत्र में साइकिल से मजदूरी करने जा रहे 30 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जबकि पारा क्षेत्र में पैदल जा रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात डाले ने टक्कर मार दी।काकोरी रिंग रोड़ पर हादसे एक मौत दो गम्भीर से घायल हुए गए। तीनों मामलों में पुलिस आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विस्तार : 
दुबग्गा थाना क्षेत्र में सीतापुर बाईपास के निकट बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे सड़क हादसे में श्रवण राजपूत (30) की मौत हो गई। वह स्वर्गीय धनीराम के पुत्र और काकोरी थाना क्षेत्र के आबिदखेड़ा निवासी थे। श्रवण साइकिल से काकोरी से लखनऊ की ओर मजदूरी करने जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों से प्रार्थना पत्र मिलने पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
●पारा : डाले की टक्कर से बुजुर्ग की मौत।
थाना पारा क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात डाले की टक्कर से 75 वर्षीय हीरालाल की मौत हो गई। वह स्वर्गीय परमेश्वर के पुत्र थे और लोधी भवन, उत्तमनगर, थाना पारा के निवासी थे। मूल रूप से वह उन्नाव जनपद के रहने वाले थे।
पुलिस के अनुसार, हीरालाल पैदल जा रहे थे, तभी एक अज्ञात डाले ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस की मदद से संकल्प हॉस्पिटल, पारा पहुंचाया। वहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
पारा पुलिस शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई कर रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव मोर्चरी भेजा जा रहा है। पुलिस दुर्घटना में शामिल डाले के संबंध में जानकारी जुटा रही है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
● डंपर और बाइक की टक्कर मे एक की मौत, दो घायल।
थाना काकोरी क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर रिंग रोड ब्रिज पर मंगलवार शाम डम्फर और बाइक टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार श्यामलाल (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुषमा राजपूत (38) और मुस्कान राजपूत (13) घायल हो गईं। दोनों घायलों को केजीएमयू रेफर किया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।