बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

लखनऊ : हाईकोर्ट के आदेश पर जानकीपुरम पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का खाका किया नष्ट।||Lucknow: On the orders of the High Court, the Jankipuram police destroyed the sketch of a history-sheeter.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
हाईकोर्ट के आदेश पर जानकीपुरम पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का खाका किया नष्ट।।
दो टूक : न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने की नियमानुसार कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज खाका नष्ट कर दिया और संबंधित रजिस्टर में विवरण दर्ज किया।
विस्तार : 
लखनऊ के जानकीपुरम थाना पुलिस ने माननीय उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में एक हिस्ट्रीशीटर का पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज खाका नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई 27 अक्टूबर को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर की गई।
पुलिस के अनुसार, मड़ियांव गांव निवासी पीयूष कुमार वर्मा पुत्र विजयशंकर वर्मा का हिस्ट्रीशीट खाका नष्ट करने का आदेश जारी किया गया था। उनकी निगरानी पहले ही 17 अक्टूबर 2021 के आदेश से बंद हो चुकी थी।
इस मामले में उच्च न्यायालय में रिट याचिका संख्या 1356/2024, पीयूष कुमार वर्मा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य एवं अन्य दाखिल की गई थी। न्यायालय के 21 सितंबर 2026 के आदेश और पुलिस रेगुलेशन के प्रावधानों के आधार पर खाका नष्ट करने की कार्रवाई की गई।
सहायक पुलिस आयुक्त अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा की मौजूदगी में थाना जानकी पुरम के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रत्नेश सिंह ने नियमानुसार मूल खाका नष्ट कराया। कार्रवाई का विवरण जनरल डायरी (जीडी) और संबंधित रजिस्टर में दर्ज किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरिदास चौरसिया और हेड कांस्टेबल सुनील कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।