बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

लखनऊ : जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी।।||Lucknow: Lakhs of rupees were defrauded in the name of providing land, and if the money was demanded, they were threatened with death.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जमीन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर नौ लाख रुपये लेने और तय समय पर न जमीन की रजिस्ट्री कराने, न रकम वापस करने का मामला सामने आया है। पीडित ने नामजद तहरीर देते हुए स्थानीय थाना क्षेत्र मे मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार थाना
 अलीगंज लखनऊ निवासी उमेश कुमार
 गुप्ता ने थाना सुशांत गोल्फ सिटी मे तहरीर देते पुलिस को बताया कि अर्जुनगंज निवासी राहुल पाल और शिवपाल को पहले से जानते थे। दोनों जमीन का कारोबार करते हैं। 
इनका आरोप है कि 3 अगस्त 2025 को दोनों ने उन्हें गिट्टी फैक्ट्री के पास स्थित एक जमीन दिखाई और उसकी कीमत 16 लाख रुपये बताई। जमीन पसंद आने पर सौदा तय हुआ। पीड़ित का कहना है कि 26 अगस्त 2025 को वह रुपये की व्यवस्था कर राहुल पाल और शिवपाल के आवास पर पहुंचे, जहां उन्हें चेक लेने और एग्रीमेंट कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद 28 अगस्त 2025 को नौ लाख रुपये लेने के बाद एग्रीमेंट किया गया।
शिकायत के मुताबिक, आरोपितों ने जमीन की साफ-सफाई कराकर 15 दिनों के भीतर रजिस्ट्री कराने का आश्वासन दिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद जब पीड़ित ने रजिस्ट्री कराने के लिए संपर्क किया तो कथित तौर पर उसे टालमटोल कर वापस भेज दिया गया। बाद में तीन महीने का समय मांगते हुए रुपये लौटाने या जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही गई। पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद भी रकम वापस नहीं मिली और डेढ़ महीने का अतिरिक्त समय लेकर भुगतान करने का लिखित आश्वासन दिया गया।
उमेश कुमार गुप्ता का आरोप है कि निर्धारित समय पूरा होने पर जब वह दोबारा आरोपितों के आवास पहुंचे तो राहुल पाल की पत्नी परी पाल, शिवपाल की पत्नी सीमा पाल और शांति पाल ने कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की। वहीं, राहुल पाल पर फोन पर गाली देने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए आरोपितों के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पुलिस ने मिली तहरीर के अनुसार एफआईआर दर्ज मामले जांच पड़ताल शुरु कर दी।