शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

लखनऊ : पत्नी-साले की साजिश में फंसा पति,हत्या की धमकी का आरोप,केस दर्ज।।Lucknow: Husband caught in conspiracy by wife and brother-in-law, accused of threatening to kill, case registered.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पत्नी-साले की साजिश में फंसा पति,हत्या की धमकी का आरोप,केस दर्ज।।
●पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में रिश्तों में आई दरार, चचेरे भाई और उसकी पत्नी पर मारपीट का आरोप।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई और उसकी पत्नी पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 30 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार कोतवाली कृष्णा नगर क्षेत्र रामगढ़ कॉलोनी कानपुर रोड़ निवासी मोहम्मद इरफान कुरैशी के मुताबिक उनके चचेरे भाई मोहम्मद हसीब उर्फ बब्लू और उसकी पत्नी शबाना से पुश्तैनी जमीन व संपत्ति के बंटवारे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी रंजिश में हसीब उनके वैवाहिक और पारिवारिक जीवन में लगातार दखल दे रहा है। पत्नी को लेकर माता-पिता और भाई-बहनों से अलग रहने का दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है।
पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिन पहले रामनगर स्थित एशिया स्टील के पास अपने बड़े ताऊ से मिलने पहुंचे थे, तभी हसीब वहां पहुंच गया और उनके साथ मारपीट कर धमकाया। इतना ही नहीं, 9 अक्टूबर को आरोपी के मोबाइल से उनके भाई के व्हाट्सएप पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भरे संदेश भी भेजे गए। आरोप है कि परिवार की महिलाओं के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया।
मामले में सबसे गंभीर आरोप परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश का है। इरफान का दावा है कि उनके पास मौजूद रिकॉर्डिंग में पत्नी को बहलाकर गोमती नदी के पास बच्चों को नदी में फेंकने और खुद नदी में कूदने की झूठी धमकी वाली रिकॉर्डिंग तैयार कराने की बात कही जा रही है। इसके बाद फोन बंद कर अज्ञात स्थान पर छिपने की योजना का भी आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने अपनी और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए हसीब उर्फ बब्लू और उसकी पत्नी शबाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कृष्णानगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।