लखनऊ :
नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज में डांडिया महोत्सव का भव्य शुभारंभ,थिरक उठे बच्चे।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के तेलीबाग स्थित नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज में शरदीय नवरात्रि पर शनिवार को डांडिया महोत्सव का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास और उत्साह के साथ हुआ। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों ने संगीत और डांडिया नृत्य के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्सव के माहौल में पूरा विद्यालय परिसर सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।
विस्तार :
शनिवार को कालेज मे आयोजित डांडिया महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के मैनेजर जे.पी. सिंह एवं अनुज सिंह, प्रधानाचार्या अर्चना सिंह और उपप्रधानाचार्य आशीष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बच्चों ने डांडिया नृत्य में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला व प्रतिभा से कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ उनमें आपसी सहयोग, एकता और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।
विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से परिचित कराने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय प्रबंधन और समस्त विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बच्चों के उत्साह और उमंग ने डांडिया महोत्सव को यादगार बना दिया।
◆आयोजित महोत्सव मे उत्साहित बच्चे।
