बुधवार, 14 अक्टूबर 2026

लखनऊ : DCP साउथ की रिया कुमारी बनीं एक दिन की डीसीपी।।||Lucknow: DCP South Riya Kumari became DCP for a day.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
DCP साउथ की रिया कुमारी बनीं एक दिन की डीसीपी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट जो साउथ की मिशन शक्ति की तहत छात्रा रिया कुमारी एक दिन की डीसीपी साउथ बनकर फरियादियों की फरियाद सुनकर निस्तारण किया।
विस्तार :
बताते चले कि सरकार की मंशानुसार मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों की कमान संभाली। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी, अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी एवं दक्षिणी समेत जोन के 10 थानों में छात्राओं को एक दिवस के लिए नेतृत्व की जिम्मेदारी सौपी गई ।
इसी के तहत सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र अहिमामऊ अर्जुनगंज निवासी बीएफए द्वितीय वर्ष की छात्रा रिया कुमारी को एक दिन के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने डीसीपी कार्यालय पहुंचने वाले फरियादियों एवं आगंतुकों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की प्रक्रिया में भाग लिया।
वहीं, वृंदावन योजना निवासी कक्षा-11 की छात्रा अवन्तिका वर्मा को एक दिन के लिए अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी बनाया गया। उन्होंने भी कार्यालय में आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को समझा। इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की द्वितीय वर्ष की छात्रा रश्मि मिश्रा ने एक दिन के लिए सहायक पुलिस आयुक्त, कृष्णानगर की भूमिका निभाई।
●दक्षिणी जोन के 10 थानों में छात्राओं ने संभाली कमान।
कार्यक्रम के तहत सुशान्त गोल्फ सिटी थाने में अदिति अवस्थी, नगराम में आयुषी शुक्ला, निगोहां में रितिका श्रीवास, मोहनलालगंज में आध्या मिश्रा, बंथरा में संस्कृति जायसवाल, गोसाईगंज में विजय लक्ष्मी, पीजीआई में दिव्यांशी सिंह, सरोजनीनगर में आकांक्षा, बिजनौर में आकांक्षा मिश्रा और कृष्णानगर में समीक्षा मिश्रा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
●साइबर हेल्प डेस्क से लेकर मिशन शक्ति केंद्र तक की जानकारी।
छात्राओं को थानों में महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, जनरल डायरी (जीडी) कार्यालय और यातायात प्रबंधन सहित पुलिस की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। थाना निगोहां में छात्रा ने मिशन शक्ति केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क और जीडी कार्यालय सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मिशन शक्ति की इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने का कौशल विकसित करना है, ताकि वे पुलिस प्रशासन, कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें। लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।