गोण्डा- थाना तरबगंज पुलिस ने दुराचार करने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 11.10.2026 को थाना तरबगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रेतादल सिंह पूरे रघुनाथ निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपने करीब 12 वर्षीय पुत्र के कोचिंग पढ़कर लौटते समय हरिओम चौबे नाम के व्यक्ति द्वारा दुराचार किये जाने के संबंध में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना तरबगंज पर मु0अ0सं0 0317/2026 धारा 115(2), 351(3) बीएनएस व 5/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
इस क्रम में 13.10.2026 को उ0नि0 मृत्युज्य सिंह मय हमराह के साथ मुकदमा उपरोक्त की विवेचना व तलाश अभियुक्त हेतु क्षेत्र में मामूर थे कि जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि धौरहार घाट रानीपुर तिराहे पर अभियुक्त मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी अभियुक्त हरिओम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
हरिओम चौबे पुत्र स्व० परमात्मा प्रसाद चौबे नि० गिरधरपुर थाना तरबगंज जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोगः-
