मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

अम्बेडकरनगर : महिला हत्याकांड म आरोपीें मां-बेटे गिरफ्तार, जेल रवाना।||Ambedkarnagar:Mother and son accused in woman's murder arrested and sent to jail.

शेयर करें:

अम्बेडकरनगर : 
महिला हत्याकांड में आरोपी मां-बेटे गिरफ्तार, जेल रवाना।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर के भीटी थाना क्षेत्र के बनखोदवा गांव में सुषमा उर्फ गुड़िया की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव निवासी अजय निषाद (24) पुत्र राजेश निषाद और अनीता निषाद (40) पत्नी राजेश निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विस्तार :
भीटी पुलिस के अनुसार बीते 12 अक्टूबर को बनखोदवा गांव में सुषमा उर्फ गुड़िया की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतका के पति और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया था। मामले में तहरीर के आधार पर भीटी थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 13 अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे अजय निषाद को गिरफ्तार किया। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे मुखबिर से मिली सूचना पर महिला पुलिसकर्मी की मदद से अनीता निषाद को भीटी कस्बे से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल से खून लगी लकड़ी, मिट्टी के नमूने और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, आरोपी के पास से घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद होने की बात कही गई है। लेकिन भीटी पुलिस ने हत्या करने की वजह नही बताई है अधूरी प्रेस विज्ञप्ति पर पूरी खबर लिखने की कोशिश की गई है।