अम्बेडकरनगर :
अवैध चाकू के साथ मालीपुर पुलिस ने युवक को दबोचा।।
।।ए.के. चतुर्वेदी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के मालीपुर थाना पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विस्तार :
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक शत्रुघ्न सिंह और कांस्टेबल राहुल यादव क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नेमपुर के पास एक युवक अवैध चाकू लेकर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान धीरज कहार (25), पुत्र मेवालाल कहार, निवासी ग्राम नेमपुर, थाना मालीपुर, अम्बेडकरनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 13 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:15 बजे गिरफ्तार किया। मामले में थाना मालीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 169/2026 के तहत धारा 4/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी जलालपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तनुज कुमार पाल के नेतृत्व में की गई।
