गौतमबुद्धनगर: मिशन शक्ति अभियान 6.0: समरविले स्कूल में छात्र-छात्राओं को किया जागरूक, महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी!!
अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने सेक्टर-126 स्थित स्कूल में विद्यार्थियों को समझाया सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का महत्व
दो टूक//नोएडा। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को अपर पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह ने सेक्टर-126 स्थित समरविले स्कूल पहुंचकर छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा के प्रति सजग रहने और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने के बारे में बताया गया। इसके साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उन्हें किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता संसाधनों की जानकारी देना रहा। पुलिस अधिकारियों ने जागरूकता को महिला सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए ऐसे कार्यक्रमों की उपयोगिता पर जोर दिया।
महिला सुरक्षा और सामाजिक सहभागिता पर पुलिस का जोर
मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर पुलिस महिला सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता अभियान चला रही है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं, महिलाओं और आमजन को सुरक्षा संबंधी उपायों, सहायता सेवाओं तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस का प्रयास है कि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाया जाए, ताकि वे किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में समय रहते उचित सहायता प्राप्त कर सकें। पुलिस द्वारा विभिन्न विभागों और आमजन के सहयोग से महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम भी निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।।
