सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

गोण्डा- विशेष अभियान के तहत 27 नफर गैर जमानतीय वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित व गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा कुल 27 गैर-जमानती वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। 
थाना-वार गिरफ्तारी का विवरण निम्नानुसार है-
थाना को0 नगर पुलिस ने 04, थाना को0 देहात पुलिस ने 05, थाना इटियाथोक पुलिस ने 01, थाना खरगूपुर पुलिस ने 01, थाना धानेपुर पुलिस ने 03, थाना मोतीगंज पुलिस ने 01, थाना छपिया पुलिस ने 02, थाना नवाबगंज पुलिस ने 02, थाना वजीरगंज पुलिस ने 02, थाना को0 कर्नलगंज पुलिस ने 01, थाना कटराबाजार पुलिस ने 05 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।